उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के जवार भैंसहा गांव की गर्भवती महिला की पड़ोसियों की पिटाई से हालत बिगड़ गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना शनिवार की देर रात 11 बजे की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित महिला नीलम देवी पत्नी प्रदीप प्रसाद ने तहरीर में बताया है कि शनिवार की रात 11 बजे वह गर्मी के चलते छत को पानी से धो रही थी। छत का पानी पड़ोसी के घर के आगे सड़क पर चला गया। इससे नाराज पड़ोसी अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने-पीटने की धमकी देते हुए घर में दाखिल हो गए। आरोप है कि पड़ोसियों ने उनका बाल पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर ले आए। वह आठ माह की गर्भवती है। सूचना पर पीआरवी की टीम पहुंची तो आरोपित फरार हो गए। एसओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।