फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिश्रौली जीता शहीद वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट कप का उद्घाटन मैच

Mon, 10 Jun 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मोतीचक ब्लॉक के ग्राम लक्ष्मीपुर में शनिवार को शहीद वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच पडरौना और मिश्रौली के बीच खेला गया। मैच जीतकर मिश्रौली की टीम अगले दौर में पहुंच गई।
विज्ञापन

पडरौना ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिश्रौली की टीम ने पांच ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाए। जवाब में उतरी पडरौना की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनके दोनों सलामी बल्लेबाज ज्यादा समय तक पिच पर नहीं टिक सके। 28 रन के स्कोर पर पडरौना की टीम आउट हो गई। मिश्रौली की तरफ से बेहतर प्रदर्शन करने वाले सावन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेंहदी हसन ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रेमप्रकाश दुबे, सहीम हसन, मतिउल्लाह, कादिर, अख्तर हुसैन, फुद्दन, आफताब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें