फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्याज चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ पीआरडी जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ पीआरडी जवान
विज्ञापन

- बुधवार रात गश्त के दौरान की हरकत
- वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ मुकदमा
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के उजारनाथ चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान ने प्याज की चोरी कर ली। उसकी हरकत का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। फुटेज के आधार पर पीआरडी जवान के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी है।
अमरवा बुजुर्ग निवासी केदार चौहान की उजारनाथ चौराहे पर सब्जी की दुकान है। वह रोजाना दुकान बंद करके घर चले जाते हैं। 11 दिसंबर की शाम वह दुकान से घर चले गए। रात में उनकी दुकान से प्याज की बोरी से करीब 20 किलो प्याज की चोरी हो गई। प्याज गायब होने पर उन्होंने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया। इस दौरान सामने आया कि कस्बे में चोरी की रोकथाम के लिए तैनात पीआरडी जवान ही प्याज चुराकर ले जा रहा है। बुधवार को इसकी तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। पीआरडी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में पीआरडी जवान की पहचान चोरी करते हुई है। रात में ड्यूटी पर तैनात दो जवानों रामानंद कुशवाहा और अशोक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें