रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव में डीजे पर तमंचा लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल।
- फोटो : KUSHINAGAR
डांस के दौरान लहराया तमंचा, मुकदमा दर्ज
शादी समारोह में युवक ने की थी हिमाकत
रामकोला। थाना क्षेत्र के खोटही हरदी छपरा में तमंचा लहराकर डांस करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
खोटही हरदी छपरा गांव में कुछ दिन पूर्व एक शादी समारोह का आयोजन था, जिसमें एक युवक पहुंचा। डीजे पर डांस करने के दौरान उसने अपनी कमर में खोसा हुआ तमंचा निकालकर लहराना शुरू कर दिया। डांस का वीडियो बना रहे युवकों ने तमंचा लहराने का वीडियो भी वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर मामला उछलने पर पुलिस को जानकारी मिली। वीडियो के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी।
इस संबंध में एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के देखने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही युवक को पकड़ लिया जाएगा।