पिपरा कनक गांव के हाजी गौहर अली शाह की मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगते हाफिज जुहैर रजा व अन्य।
समउर बाजार। पिपरा कनक गांव के हाजी गौहर अली शाह का सालाना उर्स मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। लोगों ने बाबा के मजार पर चादरपोशी कर अवाम की सलामती व देश की खुशहाली की दुआ मांगी। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा कनक गांव में बाबा के मजार पर सुबह से ही चादरपोशी का सिलसिला शुरू हुआ। मजार पर पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी पटहेरवा राकेश रौशन सिंह, हेड कांस्टेबल राम प्रवेश यादव, इंस्पेक्टर बदरुदीन खान सहित कई थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक, फैसल रेहान, ग्राम प्रधान मजीबुल होदा, जुहैर रजा, मोनू, क्यूम अहमद, सद्दाम शाह, नियाज अहमद, हाफिज हासिम रजा, पप्पू, अब्दुल खालिद, सैफ अली, सेराज अहमद आदि मौजूद रहे।