फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक पर लदी प्रतिबंधित लकड़ी पकड़ी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी ट्रक पर लदी प्रतिबंधित लकड़ी पकड़ी गई
विज्ञापन

पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर 1.20 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बोदरवार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार बाजार में मंगलवार की देर रात वन विभाग की टीम ने एक मिनी ट्रक पर लदी प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि तस्करी के जरिए लाई गई इस लकड़ी को बोदरवार रेलवे ढाले के पास एक व्यक्ति को बेचा जाना था।
हाटा रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात खबर मिली कि एक मिनी ट्रक पर प्रतिबंधित प्रजाति महुआ की लकड़ी आ रही है। इस सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी सक्रिय हुए और लकड़ी तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। देर रात बोदरवार रेलवे ढाला के पास एक व्यक्ति लकड़ी बेचने पहुंचा। उसको रोककर पूछताछ की गई तो उसने सच बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए वन कार्यालय भेजा गया है। लकड़ी को ट्रक समेत जब्त किया गया है। प्रकरण की छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें