सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।स्रोत-सोशल मीडिया
दुदही। ब्लॉक सभागार में रविवार को उतर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक इकाई का गठन हुआ, जिसमें प्रमोद कुमार गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष और सुजीत सिंह मंत्री चुने गए।
चुनाव अधिकारी संघ के जिला प्रभारी अशोक उपाध्याय की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार गुप्ता, मंत्री के लिए सुजीत सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए राहुल कुशवाहा, संगठन मंत्री संतोष प्रसाद और संप्रेक्षक श्याम वर्मा ने दावेदारी प्रस्तुत की। इन सभी पांचों पद के लिए दूसरे सदस्य ने दावेदारी प्रस्तुत नहीं की। इसके चलते चुनाव अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध पदाधिकारी घोषित कर दिया। इस दौरान कमलेश यादव, संजीत यादव, हरकेश प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद जितेंद्र, दुर्गेश मिश्रा, सुनील गुप्ता, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।