फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: त्रिवेणी चीनी मिल के गुरुद्वारे में धूमधाम से मना प्रकाश पर्व

Thu, 06 Nov 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रामकोला में गुरु नानक जयंती मनाते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल के गुरुद्वारे में बुधवार को गुरु नानक देव की जयंती मनाई गई। जहां पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान ज्ञानी जशपास सिंह ने कहा कि इस दिन सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक साहब का जन्म हुआ था। गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। कहा कि इस दिन सिख धर्म के लोग लोग गुरुद्वारा जाकर गुरुग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं। वहां होने वाले भजन, कीर्तनों में शामिल होते हैं। इस दौरान चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एसराज सिंह, फैक्ट्री प्रबंधक मानवेंद्र राय, संजय तिवारी, अवधेश सिंह, उर्मिला धारीवाल, सतीश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें