फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Sun, 25 Feb 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। सरदार पटेल नगर और अमवा धाम नगर में अमृत भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें रामकोला विधायक ने लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद देश अमृत काल में प्रवेश कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकार की योजना से बंचित लोगों को तत्काल लाभ पहुचाना है। उन्होेंने आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान योजना, उज्जवला योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को राधेश्याम दीक्षित आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता चौधरी और संचालन मनोहर गुप्ता ने किया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, जनार्दन यादव, आलोक कुमार गुप्ता, मनोज गोविंद राव, फनिष शुक्ल, प्रदीप जयसवाल, शत्रुघन चौरसिया, गोपाल चौहान, नारायण शर्मा, बलेश्वर कुशवाहा, सुरेंद्र गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें