फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने ग्राम पंचायत सदस्यों पर की कार्रवाई की मांग

Wed, 17 May 2017 11:45 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्यों पर की कार्रवाई की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के गांव मड़ार विंदवलिया की ग्राम प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान ने कुछ ग्राम पंचायत सदस्यों पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पिछले महीने इस गांव के ग्राम पंचायत सदस्यों ने भी प्रधान के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान विद्यावती का आरोप था कि कुछ ग्राम पंचायत सदस्य गांव में विकास कार्यों के लिए होने वाली किसी भी बैठक को सुचारु रूप से चलने नहीं देते हैं। आवास, पेंशन, राशन वितरण आदि के लिए पात्रों के चयन में बाधा डालते हैं। ग्राम प्रधान ने इन सदस्यों पर लोगों को गुमराह कर धनउगाही के प्रयास का भी आरोप लगाया। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि इन सदस्यों ने ग्रामसभा में स्थित पोखरे से जबरदस्ती मछली निकाल कर बेच दिया है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इन लोगों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तैयब अंसारी, पारस, अनूप सिंह, पारस चौहान, चंद्रभान कुशवाहा, रूदल साहनी, रामअवध, जवाहिर, लल्लन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें