बनकटा बाजार। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रदीप कुमार राव को युवा मोर्चा का कुशीनगर जिलाध्यक्ष तीसरी बार मनोनीत किया गया है। उनकी इस दायित्व के मिलने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र राजन राजभर की तरफ से सोमवार को घोषणा किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। राव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जिले के युवाओं को एकजुट कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना व वंचितों-पिछड़ों के हक की आवाज उठाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध, जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर, प्रदेश प्रवक्ता विजय राव,प्रदेश प्रमुख महासचिव युवा मंच दीपक सिंह,अक्षय राजभर, राघवेंद्र , अतुल पांडेय आदि शामिल रहे।