फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश की अगुवाई में निकली प्रभात फेरी

विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय से निकाली गई प्रभातफेरी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
जनपद न्यायाधीश की अगुवाई में निकली प्रभात फेरी
विज्ञापन

पडरौना। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को जिला एवं सत्र न्यायालय से प्रभात फेरी निकाली गई। इसकी अगुवाई जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह कर रहे थे। यह प्रभात फेरी जनपद मुख्यालय रवींद्रनगर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर पुलिस चौकी और विकास भवन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। फिर वहां से वापस जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई।
इस रैली में जिला एवं सत्र न्यायालय के सभी न्यायाधीश और अधिवक्ता शामिल हुए। इन लोगों ने हर घर पर तिरंगा लहराने की अपील की। तिरंगा लेकर सबसे आगे जनपद न्यायाधीश लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पीछे-पीछे न्यायिक अधिकारी रामइच्छुक यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सुनील कुमार विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी), दिनेश पाल यादव अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, विजय कुमार हिमांशु अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्याममोहन जायसवाल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी द्वितीय), मदन मोहन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी प्रथम), रविकांत यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रशांत कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दिनेश कुमार द्वितीय, सिविल जज (एसडी) कसया, सुनील कुमार त्रिपाठी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया, नवनीत कश्यप सिविल जज (जूडी) कसया, चंद्रप्रकाश तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया श्वेता तिवारी आदि चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें