पिपरा कनक। क्षेत्र के मीर बिहार गांव के पास बांस के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है। नंगे तार नीचे लटक रहे हैं। इसकी वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर के पटहेरवा फीडर से जुड़े मीरबिहार गांव को जाने वाली बिजली के तार कई जगह बांस के खंभे पर टंगे हैं।
इस गांव निवासी अलमगीर खान, नथुनी शर्मा, मनीष कुमार, अमीर आलम, इम्तेयाज हुसैन, मुख्तार अली, राकेश शर्मा, छोटे, जहीर आदि का कहना है कि बिजली विभाग को इसकी सूचना देकर पोल लगवाने और तार ऊंचा कराने को कहा जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में फाजिलनगर विद्युत उप केन्द्र के जेई एके वर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। स्टीमेट बनाकर जरूरत के अनुसार पोल लगाया जाएगा।