फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई

Sun, 22 Mar 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र में गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। खड्डा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। एक दिन पहले शुक्रवार को धूल भरी आंधी के बाद शनिवार को गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी और बारिश शुरू हो गई। लगभग चार घंटे तक हुई बारिश जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इससे सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेत में पानी भरने से गन्ना को ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लोड करके बाहर निकालने में परेशानी हो गई है। सुबह से ही क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप है। दोपहर तीन बजे के बाद बारिश बंद होने से कुछ राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें