फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दिन बहाल हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
छठे दिन बहाल हुई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे में छह दिन से बिजली समस्या से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार को राहत मिली। शाम को 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।
सेवरही नगर पंचायत के किदवईनगर, शास्त्रीनगर, तुलसीनगर और गांधीनगर मोहल्ले को बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर पिछले छह दिन से बार-बार जल जा रहा था। इससे लोगों को बिजली-पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता 250 केवीए से बढ़ाकर 400 केवीए कर दी गई। उससे शुक्रवार की शाम बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारियों की देखरेख में संविदाकर्मी अजय कुमार पांडेय, सुनील तिवारी, राजकुमार, सैयद अंसारी, बिरेंद्र पटेल सहित अन्य कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर लगाकर शाम छह बजे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। जेई विकास कुमार साहनी का कहना है कि ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें