अहिरौली बाजार। हाटा पिपराइच मुख्य मार्ग पर टीकर चौराहे पर शुक्रवार को देर शाम करीब छह बजे हल्की बारिश में धीरे धीरे एक पेड़ सड़क एवं बिजली के तार पर गिर गया। जिससे मुख्य मार्ग करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। और बिजली का तार टूटने से बरसैना फीडर के सभी गांवों की सप्लाई बंद हो गई है। हाटा पिपराइच मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को शाम करीब छह बजे एक पेड़ अचानक सड़क एवं बिजली के तार पर गिर गया। हालांकि की कोई जनहानि नहीं हुई है। सड़क पर गिरने से करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस प्रशासन व लोगों की मदद से आधे घंटे में ही रास्ता चालू करवा दिया गया। लेकिन बिजली के तार टूट जाने के कारण बरौली विद्युत उपकेंद्र के अन्तर्गत बरसैना फीडर से जुड़े गांव पगरा, रामपुर झुरियां, बसंतपुर, बरसैना, नवापार, छपिया, तिनहवा, रामनगर, मोतीपाकड़, कुशुम्हा, बेलहिया, हरपुर सुक्खड़, टीकर, सहजौली, विशुनपुरा, सखौली सहित इस फीडर से जुड़े सभी गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। संवाद