कुशीनगर। जवही दयाल-विरवट कोनवलिया के बीच गौरहा गांव के पास एपी बाध टूटने की खबर मिलते ही गांवों में सो रहे लोगों की बेचैनी बढ़ गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई। इससे गांवों में अंधेरा छा गया, अंधेरे के बीच लोगों में चीख पुकार मच गई। गांवों में मौजूद ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य साधनों से लोग बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। अफसर जहां बांध टूटा था, वहां से करीब तीन किमी दूर बंधे पर जमे रहे। बंधे से जगह-जगह रिसाव होने के कारण लोगों को बंधों के बजाए, स्कूल कॉलेजों में पहुंचाया जा रहा है। जिंदगी की जद्दोजहद करते दिखे। पानी के तेज वेग के आगे अफसर बेबस दिखे, बंधे को बांधने से ज्यादा अफसरों को गांवों को खाली कराने, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने पर जोर था, लोग अपने मवेशियों को खोलकर छोड़ दिए। बहुत तेजी से नदी कटान कर रही है।