बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के तरुवनवा गांव के नंद प्रसाद गुप्ता (45) की शनिवार रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 22 सितंबर की शाम चौरा खास बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के सामने ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। नंद प्रसाद गुप्ता सेंटरिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद