फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी: संविदा लाइनमैन ने खुन्नस में काट दी सीएचसी की बिजली, खराब हो गई वैक्सीन

Sun, 14 Aug 2022 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी कुबरेस्थान सीएचसी पर चिकित्सकीय परीक्षण कराने पहुंचा। संविदा लाइनमैन ने ज्यादा चोट दर्शाने का डॉक्टर पर दबाव बनाया। मनमाफिक परीक्षण न होने पर उसने सीएचसी की बिजली गुल कर दी। कुबरेस्थान सीएचसी में करीब दस घंटे तक बिजली नहीं रही। इससे अस्पताल के फ्रिज में रखी कई वैक्सीन खराब हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुबेरस्थान (कुशीनगर)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी ने मनमाफिक चिकित्सीय परीक्षण न होने से नाराज होकर सीएचसी की बिजली काट दी। इससे शनिवार को करीब 10 घंटे तक अस्पताल में बिजली आपूर्ति ठप रही। उससे अस्पताल के फ्रिज में रखी कई वैक्सीन खराब हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम कुबेरस्थान बिजली घर पर तैनात एक संविदा लाइनमैन के साथ मारपीट हो गई थी। रात करीब साढ़े नौ बजे वह कुछ लोगों के साथ कुबरेस्थान सीएचसी पर चिकित्सकीय परीक्षण कराने पहुंचा। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक, जब मेडिकल रिपोर्ट बनाने लगे तो लाइनमैन ने कुछ गंभीर चोट दर्शाने का दबाव बनाया।

इससे इन्कार करते हुए चिकित्सक ने कहा कि जो चोट दिख रही है, वही मेडिकल रिपोर्ट में लिखी जाएगी। अपने बताए अनुसार मेडिकल रिपोर्ट नहीं लिखे जाने पर संविदा कर्मी नाराज होकर वापस चला गया।
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार की सुबह उसने सीएचसी की बिजली काट दी। इससे आठ से दस घंटे तक सीएचसी की बिजली गुल रही। बिजली कटने से अस्पताल प्रशासन के लोग परेशान हो गए। उन लोगों ने इसकी जानकारी बिजली निगम के अधिकारियों को दी। तब कहीं जाकर शाम चार बजे बिजली की सप्लाई शुरू हो सकी।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार की रात में सूचना मिली कि मारपीट के मामले में कोई मेडिकल जांच कराने के लिए आया है। वह मेडिकल रिपोर्ट में कुछ ज्यादा चोट दर्शाने के लिए दबाव बना रहा था।

उससे फोन पर बात कर शनिवार को सुबह बुलाया था, ताकि स्वयं मेडिकल जांच कर सकूं। शनिवार की सुबह मैं अस्पताल पहुंचा तो वहां बिजली ही नहीं थी। पता चला कि बिजली काट दी गई थी। दूसरी ओर, इस संबंध में जेई शैलेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। संविदाकर्मी के साथ हुई घटना की जानकारी जुटाकर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें