फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार पर गिरा पेड़, दिनभर गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन तार पर गिरा पेड़, दिनभर गुल रही बिजली
विज्ञापन

पडरौना। सोमवार की रात परसौनी गांव के पास से गुजर रही बिजली के हाईटेंशन तार पर पेड़ गिर गया। परिणाम स्वरूप बिजली का तार और पोल टूट कर गिर गया। इससे पडरौना नबंर दो, दुदही और परसौनी फीडर में मंगलवार शाम तक आपूर्ति ठप रही। बिजली कर्मचारी टूटे तार और पोल को ठीक करने में लगे थे लेकिन बारिश आ जाने से कार्य प्रभावित रहा।
सोमवार की दोपहर से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी होती रही। सोमवार की देर परसौनी गांव के पास होकर गुजरने वाली बिजली के हाईटेंशन तार पर एक पेंड़ टूट कर गिर गया। हाईटेंशन तार टूटने और लागातार हो रही बारिश से पडरौना उपकेंद्र में लगा पैनल जल गया। हालांकि बिजली कर्मचारियों ने उपकेंद्र में जले पैनल को सही कर शहर के पडरौना फीडर नंबर एक में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। लेकिन टूटा तार सही नहीं होने के कारण पडरौना नंबर दो, दुदही और परसौनी फीडर में मंगलवार की शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली कर्मचारी परसौनी गांव के पास टूट तार और पोल को सही करने के लिए सुबह से ही मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार की देर रात बारिश की वजह से परसौनी कला गांव के पास बिजली के तार पर पेड़ टूट कर गिर गया था। इस वजह से पडरौना नंबर दो, दुदही और परसौनी फीडर में बिजली आपूर्ति बंद की गई है। बिजली कर्मचारी इसे सही करने में लगे हुए हैं। शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें