संविदाकर्मियों ने मानदेय भुगतान की मांग की।
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पडरौना विद्युत वितरण खंड के मंदिर में धरना दे रहे इन संविदाकर्मियों ने मानदेय भुगतान की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्र ने कहा कि दो दिन से संविदाकर्मी हाइडिल में धरना दे रहे हैं, लेकिन बगल में अपने कक्षों में बैठे अधिकारियों के पास इनकी समस्या सुनने का समय नहीं है।
विद्युत मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि यदि विभागीय अधिकारियों ने धरना दे रहे संविदाकर्मियों की बात नहीं सुनी तो इन संगठनों के लोग अधिकारियों का घेराव करने के लिए विवश हो जाएंगे।
विद्युत मजदूर संगठन के संरक्षक अवधेश लाल का कहना था कि अधिकारियों को अपनी हठधर्मिता छोड़कर संविदाकर्मियों से तत्काल वार्ता करनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरफ की परेशानी का सामना न करना पड़े। धरना में सुभाष जायसवाल, अनिल श्रीवास्तव, विजय मौजूद रहे।