फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Up News: कुशीनगर में घर पर चस्पा किया मकान बिकाऊ का पोस्टर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
सोमवार की देर रात गांव में पहुंची पुलिस। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा दहाउर टोले के 20 घरों में मकान बिकाऊ होने का पोस्टर लगने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


सोमवार शाम सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। देर रात नौ बजे गांव में पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। लोगों ने प्रधान प्रतिनिधि के उत्पीड़न से तंग आकर मकान बेचने की बात पुलिस को बताई।

देर रात तक पुलिस लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराने में जुटी रही। सपहा के दहाउर टोले में अनुसूचित जाति (पासी) के अधिकांश लोगों का मकान है। सोमवार को गांव के ओमप्रकाश, राजाराम, मनोज, जय प्रकाश, रामप्रवेश, रामसूरत, रामसकल, रामाश्रय सहित 20 लोगों के मकान पर यह मकान बिकाऊ है का पोस्टर लगाकर लोगों ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


मकान बिकाऊ वाले पोस्टर पर प्रधान प्रतिनिधि पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने गांव छोड़ने की बात लिखी है। चस्पा पोस्टर पर दो समुदायों का मामला सामने आने पर देर रात पुलिस फोर्स गांव में पहुुंच गई।

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। गांव के लोगों का आरोप है कि अनुसूचित जाति की आबादी की भूमि पर प्रधान प्रतिनिधि ने जबरन पानी की टंकी बनवाने का प्रस्ताव तैयार करा दिया है। विरोध जताने पर प्रधान प्रतिनिधि ने मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। प्रधान प्रतिनिधि के उत्पीड़न से तंग आकर ही लोगों ने मकान बेचने का फैसला लिया है।

इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि महफूज खां ने कहा कि गांव में पानी की टंकी स्वीकृत हुई है। इसका निर्माण कराने के लिए पहले से जगह चिह्नित है। 20 दिन पूर्व तहसील प्रशासन ने चिह्नित जगह से अतिक्रमण हटवाया था। मामले को राजनीतिक तूल देने के लिए यह हरकत की जा रही है।

इस संबंध में एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से बातचीत करके इसका हल निकाला जाएगा। गांव का माहौल खराब करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें