फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुदही के बीडीओ को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीएम एस.राजलिंगम। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
दुदही के बीडीओ को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

- पंचायत भवन में बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जाए : डीएम
पडरौना। पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, जल जीवन मिशन के लिए भूमि की उपलब्धता, पीएम किसान सम्मान निधि, नए आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति, ईकेवाईसी, आईजीआरएस कार्यों की संबंधित अधिकारियों के साथ डीएम एस. राजलिंगम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। उन्होंने दुदही के बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
डीएम ने अपूर्ण पंचायत भवनों के पूर्ण होने की अवधि, सामुदायिक शौचालय के संबंध में प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत विभाग को निर्देश दिया कि सामुदायिक शौचालयों पर तालाबंदी न हो यह सुनिश्चित किया जाए। समय से नहीं खुलने वाले शौचालय का सर्वे कराएं व सूची उपलब्ध करवाएं। पंचायत भवन, अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा हुई।
विज्ञापन

डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि लेखपालों का पंचायत भवन व कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित हो। बायोमीट्रिक सिस्टम लगवाया जाए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्लांट से भू उपलब्धता की स्थिति, पेयजल कनेक्शन की स्थिति के बारे में भी डीएम ने निर्देश दिए। रेट्रोफिटिंग के संदर्भ में प्रगति में जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता को डीएम ने निर्देशित किया।
बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा से स्कूल के कायाकल्प के अंतर्गत स्कूल के बाउंड्रीवाल कहां- कहां आरंभ हैं, कहां कहां पूर्ण हो गए हैं, इस बारे में जानकारी ली। इसी क्रम में विकास खंड दुदही में धीमी प्रगति को लेकर खंड विकास अधिकारी दुदही को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए गए व खंड विकास अधिकारी हाटा की बैठक में अनुपस्थिति पर एक दिन का वेतन रोके जाने के आदेश दिए।
वृद्धावस्था पेंशन व विधवा पेंशन में लंबित मामलों को समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय व जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार को निस्तारण किए जाने के लिए निर्देशित किया। उप निदेशक कृषि आशीष कुमार से जिलाधिकारी ने किसानों का ईकेवाईसी, पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

आईजीआरएस में जनपद की रैंकिंग में सुधार पर जिलाधिकारी ने संतोष जाहिर करते हुए सभी संबंधित विभाग, जहां आईजीआरएस से संबंधित मामले लंबित हैं, उन्हें समय से निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। रैंकिंग में और सुधार किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया। आईजीआरएस में जनपद की रैंकिंग 19वें स्थान पर आ गई है। इस अवसर पर सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम देवी दयाल वर्मा, समस्त एसडीएम, समस्त बीडीओ तथा सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें