सपहा। कसया पुलिस टीम ने रविवार को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने संबंधी पोस्ट पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कसया थाना क्षेत्र के नरकटिया बुजुर्ग निवासी सद्दाम हुसैन ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया था। इससे स्थानीय लोगों में युवक के खिलाफ आक्रोश व्याप्त था। स्थानीय पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।