फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गैस सिलिंडर के रिसाव से लगी आग, सामान जला

Mon, 30 Jun 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव मठिया उर्फ अकटहां में शनिवार रात गैस सिलिंडर रिसाव से आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव मठिया उर्फ अकटहां गांव निवासी प्रमोद यादव की पत्नी पूनम देवी देर रात में खाना बना रही थी। अचानक गैस रिसाव की वजह से सिलेंडर में आग पकड़ लिया। इससे घर में रखा कपड़ा, सोने का मंगल सूत्र, फ्रिज, टीबी, कूलर, मोबाइल आदि जल गया। गनीमत रही कि गांव के एक व्यक्ति ने हिम्मत जुटाकर गैस सिलेंडर को बाहर फेंक दिया तब जाकर आग पर काबू पाया गया। इसकी सूचना पर हल्का लेखपाल सर्फराज अहमद मौके पर पहुंच कर जले हुए सामान का आंकलन कर रिपोर्ट बना कर आगे भेज दिए। वहीं गैस कंपनी के लोग भी मौके पर पहुंच कर आंकलन कर रिपोर्ट अपने विभाग को भेज दिए। गनीमत रही कि आग लगने से कोई व्यक्ति नहीं झुलसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें