फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजता से रखी बात, विश्वास के साथ लौटे

Mon, 30 May 2016 11:27 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
अमर उजाला चौपाल में मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा। पीड़ितों की तरफ से एक-एक कर रखी जा रही अपनी बात और मंच पर मौजूद वरिष्ठ अफसरों की तरफ से उसके निदान के लिए दिलाया जा रहा भरोसा, अधिकारियों के बीच नए विश्वास की बुनियाद रख रहा था। समस्याओं के निदान की उम्मीद लिए हाटा ब्लॉक सभागार में आयोजित ‘अमर उजाला’ की चौपाल में पहुंचे लोग जल्दी ही कार्रवाई का विश्वास लेकर वापस लौटे।
विज्ञापन


राजस्व, विकास, पुलिस और पंचायतीराज विभाग के वरिष्ठ अफसरों को इन लोगों ने बड़ी तसल्ली से अपनी पीड़ा सुनाई। कुछ मामलों पर अफसरों और फरियादियों ने एक दूसरे की चुटकी लेकर माहौल को और सहज बनाए रखा। लोगों ने क्रमबद्ध ढंग से संबंधित अफसर को अपनी बात कही। कुछ मामलों का त्वरित समाधान कराया गया जबकि गंभीर मामलाें के निस्तारण के लिए कर्मचारियों को संदर्भित भी किया गया। कार्यक्रम के आखिर में मौजूद अफसरों ने इन समस्याओं पर मंथन कर इनके सामूहिक निराकरण की बात भी कही।

प्रभारी डीएम और सीडीओ केदारनाथ सिंह ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाएं गिनाते हुए लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। एसपी दीपक कुमार भट्ट ने पुलिस की कार्यशैली में आ रहे बदलाव की चर्चा करते हुए कहा कि प्रयास हो रहा है कि पुलिस का नजरिया शरीफ लोगों के लिए दोस्ताना और अपराधियाें के लिए सख्त हो।
विज्ञापन


एसडीएम जेपी गुप्ता ने जमीनों पर बढ़ते अतिक्रमण को हटवाने के लिए चल रहे प्रशासनिक प्रयासों की जानकारी दी। चौपाल में कृषि विभाग की तरफ से किसानों को खेती के वैज्ञानिक विधियों, खाद-बीज पर मिलने वाले अनुदान आदि की विधिवत जानकारी दी गई। करीब तीन घंटे तक चले चौपाल में लोगों ने खाद-बीज, सिंचाई, सरकारी जमीनों पर कब्जा, सूखा राहत नहीं मिलने समेत कई समस्याएं उठाईं।

रामपुर महारत गांव के रहने वाले सुनील ने पारिवारिक लाभ योजना में देरी पर सवाल उठाए। तहसीलदार ने इसका जवाब देते हुए बताया कि पारिवारिक लाभ के लिए उसी वित्तीय वर्ष में आवेदन करना होता है जिस वित्तीय वर्ष में परिवार के मुखिया की मौत हुई हो।

हरपुर बरवा के ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह ने ग्राम सभा में पांच दिन पहले हुए खंड़जा को तोड़ने की शिकायत की जिस पर तहसीलदार ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मुंडेरा उपाध्याय गांव के सरजू गुप्ता ने ग्रामसभा के पोखरे पर हो रहे कब्जे का मामला उठाया।

अहिरौली तुलादास गांव के परमहंस, रामजतन गौड़, विद्यासागर, सुनील, नथुनी आदि किसानों ने सूखा राहत का चेक अब तक नहीं मिलने की एक स्वर में शिकायत की।

इस पर तहसीलदार ने बताया कि  शासन से धन मिल गया है। जल्दी ही वंचित किसानों के खाते में रुपया भेज दिया जाएगा। पिपरा कपूर गांव के भरोसा सिंह, रामचंद्र यादव, घूरा भारती, भभूति प्रसाद आदि किसानों ने भी राहत चेक नहीं मिलने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार पांडेय ने किया। चौपाल के आयोजन में ऑटोक्लेव्ड एयरेटेड कांक्रीट ईंट के निर्माता मैक्स ब्लॉॅक्स का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें