पडरौना। जिले में तकनीकी शिक्षा को लेकर विद्यार्थियों की रुचि कम हो गई है। नए सत्र के लिए पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए अब तक 9085 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि 10,000 ये अधिक आवेदन का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य पूरा करने के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 17 मई कर दी गई है। विभाग की ओर से तीसरी बार तिथि बढ़ाई गई है।
महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नॉलोजी मंसाछापर के प्रधानाचार्य पीसी गुप्ता ने बताया कि जिले में मंसाछापर और राजकीय पॉलिटेक्निक हाटा दो पॉलिटेक्निक कॉलेज संचालित हैं। इनमें तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रक्रिया उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। पॉलिटेक्निक में आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सीमित आवेदन के बाद अंतिम तिथि को बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है। संवाद