फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ विभिन्न दलों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। पेट्रोलियम पदार्थों सहित रोजमर्रा के जरुरत की वस्तुओं के दाम में हो रही निरंतर वृद्धि से नाराज विभिन्न दलों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। इन लोगों ने महंगाई रोकने और पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में हुई मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की।
पीस पार्टी ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
पीस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को जनपद मुख्यालय पर एकत्र हुए। उसके बाद महंगाई के विरोध में हाथों में तख्ती-बैनर लिए सरकार विरोधी नारे लगाते कलेक्ट्रेट में दाखिल हुए। डीएम कार्यालय के समक्ष पहुंचकर इन लोगों ने महंगाई वापस लेने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और अन्य उत्पादों की कीमत लगातार बढ़ रही है। महंगाई रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है, जिससे आम आदमी का खर्च बजट से बाहर हो गया है। लोगों को अपने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस ही नहीं सरसों के तेल के दाम में भी अप्रत्याशित वृद्घि हो रही है। इस दौरान सोहराब अली, गुड्डू, मुहम्मद हनीफ, कुंदन यादव, प्रतिमा बौद्घ, मेराज आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

भाकपा माले ने भी किया प्रदर्शन
डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दाम में बेतहाशा वृद्घि के खिलाफ भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (मॉर्क्सवादी-लेनिनवादी) की जिला इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न हिस्सों से एकत्र इस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इन लोगों ने ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर अंकुश लगाए जाने की मांग की। इसके अलावा इन लोगों ने सेमरा हर्दो के पट्टाधारकों को पट्टा की जमीन पर कब्जा दिलाने, सेवरही के जानकीनगर मोहल्ले में पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने और सेवरही नगर पंचायत के ही वार्ड नंबर एक की निवासी देवंती देवी को पारिवारिक लाभ दिलाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में परमहंस सिंह, सच्चिदानंद, संजय पाल, होसिल, हीरामन, मंटू आदि शामिल थे।
भाकपा के कामरेडों ने भी किया प्रदर्शन
डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लिए जाने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के कामरेड भी जनपद मुख्यालय पहुंचे। इनकी अगुवाई कामरेड सगीर आलम कर रहे थे। इन लोगों ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में निरंतर वृद्घि से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। खाद्य वस्तुओं से लगायत खेती सहित हर तरह का कार्य काफी महंगा हो गया है, जिससे कम आय वाले लोगों को परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मूल्यवृद्घि वापस लिए जाने की मांग की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।
वाम मोर्चा ने भी महंगाई के खिलाफ जताया विरोध
महंगाई के खिलाफ वाम मोर्चा ने भी बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इनकी मांग थी कि आवश्यक वस्तुओं के दाम में वृद्घि पर रोक लगाई जाए। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाया जाए। पेट्रोलियम पदार्थों को सरकारी नियंत्रण में लेकर जीएसटी के दायरे में लाया जाए। विद्युत संशोधन बिल 2020 को तत्काल जनहित में वापस लिया जाए तथा बिजली बिल माफ किया जाए। पुराने श्रम कानून को बहाल करने के साथ ही चार नई श्रम संहिताओं को शीघ्र वापस लेने की गारंटी सुनिश्चित की जाए। तीनों विवादित कृषि कानूनों को किसानों के हित में वापस लिया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान वामपंथी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कामरेड इस्लाम अंसारी, जिला मंत्री कामरेड अयोध्या लाल श्रीवास्तव, भाकपा जिला मंत्री कामरेड मोहन प्रसाद गोंड, किसान सभा के जिला मंत्री कामरेड समशुद्दीन अंसारी, नौजवान सभा के जिला संयोजक कामरेड बृजेश कुमार गोंड, सीपीआई के जिला कमेटी के सदस्य कामरेड सुरेश सिंह पटेल, कामरेड रविंदर सिंह, कामरेड हरिशंकर यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें