फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिसकर्मी पर रिश्वत लेने का आरोप, एसपी से शिकायत

Fri, 10 Oct 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए डिबनी बंजरवा पुलिस चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी के पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत एसपी केशव कुमार से शपथ पत्र के माध्यम से की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डूभा निवासी आशा देवी पत्नी संतोष का 10 वर्षीय बेटा 17 सितंबर को पड़ोसी के बच्चे के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया। बच्चों में विवाद की जानकारी के बाद उनके परिजन आमने-सामने हो गए और मारपीट मे दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आईं। पीड़ित आशा देवी ने कारवाई की गुहार लगाते हुए तमकुहीराज पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़ित आशा देवी द्वारा एसपी केशव कुमार को सौंपे शिकायती पत्र के मुताबिक मारपीट के मामले में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला से मुकदमा दर्ज कराने के लिए तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डिबनी बंजरवा पुलिस चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने 25 हजार रुपये की मांग की। महिला ने कर्ज लेकर रुपये दिए।

रुपये के लेनदेन से जुड़ा ऑडियो वायरल
कुशीनगर। रुपये के लेनदेन से जुड़ा छह मिनट 59 सेकेंड का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो के सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। ऑडियो में एक बिचौलिया समेत तीन लोग आपस में बातचीत कर रहे हैं। वायरल ऑडियो में बातचीत की शुरुआत बिचौलिया अपनी सफाई से कर रहा है। उसके बाद महिला नाराजगी जाहिर करते हुए कह रही है कि दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज हो गया। आप लोग कहे थे कि इतना पैसा दे दो। इसके बाद बिचौलिया महिला को चुप करा रहा है। इस वायरल ऑडियो में आरोपी पुलिसकर्मी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें