फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवरात्र में फलाहार सामग्री महंगी होने से श्रद्धालुओं की जेब पर बढ़ा बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
एक वर्ष में 10 से 40 फीसदी तक बढ़ गए फलाहार सामग्री के दाम
विज्ञापन

पडरौना। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होते ही फलाहार सामग्री के दामों में भारी वृद्धि देखी जा रही है। बीते वर्ष 2025 की तुलना में इस वर्ष 2026 में फलाहार की सामग्री काफी महंगी हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। सबसे अधिक वृद्धि पिस्ता के दाम में देखी जा रही है। पिस्ता एक वर्ष पहले 1200 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा था फिलहाल यह 1750 की दर से बिक रहा है।
नवरात्र में फलाहार सामग्री के दाम बढ़ने से श्रद्धालुओं को जेब ढीली करनी पड़ रही है। मात्र एक वर्ष में ही फलाहार सामग्री के दाम 10 से 40 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इसका असर यह है कि लोग पहले की तुलना में कम सामग्री खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलवा चुंगी के किराना व्यापारी महेंद्र गोड, कोतवाली रोड के किराना व्यापारी अजय शर्मा ने बताया कि ग्राहक अब पहले की तुलना में कम मात्रा में सामान खरीद रहे हैं। जो लोग पहले किलो या दो किलो सामान खरीदते थे, वे अब आधा किलो खरीद रहे हैं। भावों को लेकर ग्राहकों से कई बार बहस भी हो जाती है। बिक्री के लिए मेवे के 50, 100 और 250 ग्राम के पैकेट तैयार किए गए हैं, जिन्हें ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार खरीद रहे हैं।


खाद्य सामग्री - 2025 2026
कुट्टू का आटा - 100 140
तीना के चावल 130 230
साबूदाना - 70 100
सिंघाड़ा - 130 190
छुहारा 180 240
नारियल 340 - 400
किशमिश 380 - 500
बादाम - 850 1220
पिस्ता 1200 1750
चीनी - 43 - 55

नोट : दाम रुपये प्रति किलो में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें