फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ससुराल वालों पर केस दर्ज करेगी पुलिस

Wed, 17 Apr 2024 06:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। बहन के देवर से शादी रचाने वाली ममता के ससुराल वालों पर पुलिस केस दर्ज करेगी। पुलिस की जांच में यह मामला सामने आया है। ममता के पिता ने पुलिस को मंगलवार को तहरीर नी है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी निवासी टुनटुन शर्मा की शादी चार वर्ष पहले बिहार के डीही मुसहरी गांव में बबिता के साथ हुई है। टुनटुन के भाई राजा का बबिता की बहन ममता से प्रेम हो गया। दोनों ने 29 अक्तूबर को घर से भागकर शादी कर ली थी। करीब एक माह बाद वे दोनों घर आए और बबिता मायके चली गई। उधर, चार दिन पहले किसी ने फोन पर सूचना दी, कि ममता की हत्या कर दी गई है। घटना के दो दिन पहले मायके वालों ने फोन कर युवती से बातचीत करने की कोशिश की थी। बात कराने से युवक आनाकानी करने लगा। मायके वालों ने घर आकर देखा, तो घर पर कोई नहीं था। दरवाजे पर ताला बंद मिला। युवती के पिता ने विशुनपुरा पुलिस को तहरीर देकर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया था। रविवार की सुबह एक नाविक ने लक्ष्मीपुर गांव के सामने नारायणी नदी में बोरी में शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची बरवापट्टी और विशुनपुरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की तो बोरे में मिले युवती के शव की पहचान ममता के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव मिले बोरी का मुंह ईयर फोन की तार से बंधा था। बोरी खोलने पर कंबल से लिपटा युवती का शव मिला था। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सका और बिसरा सुरक्षित कर लिया गया। पुलिस की माने तो ममता ससुराल वालों की प्रताड़ना से मौत को गले लगाई है। पुलिस घटना के करीब पहुंच गई है। इस मामले जल्द खुलासा पुलिस कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें