फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कहासुनी का वीडियो बनाने वाले युवक को थाने ले गई पुलिस

Mon, 16 Sep 2024 05:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। जमीन विवाद की सूचना पर रविवार को क्षेत्र के कोईलसवा बुजुर्ग के टोला नोनियापट्टी में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कहासुनी के दौरान एक युवक वीडियो बनाने लगा। पुलिस उनसे उलझ गई। उसी दौरान वहां पहुंची चौराखास पुलिस ने वीडियो बना रहे युवक से मोबाइल छीन लिया। कुछ देर बाद अस्पताल जाने के दौरान उस युवक को पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई।
विज्ञापन

चौराखास थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग टोला नोनिया पट्टी निवासी रेखा देवी ने पीआरवी सूचना दी कि जमीन विवाद में उनके पटीदार राम सिंह चौहान से कहासुनी हो रही है। सूचना पर आई पुलिस वीडियो बना रहे एक युवक पर भड़क गई। उसी दौरान वहां पहुंची थाने की पुलिस की मदद ने वीडियो बना रहे युवक से मोबाइल छीन लिया। शाम करीब पांच बजे राम सिंह चौहान पत्नी और मां का इलाज कराने सीएचसी फाजिलनगर जा रहे थे। वे अस्पताल के पास पहुंचे ही थे कि पुलिस ने राम सिंह और उनके 10 वर्षीय बेटे को गाड़ी में बैठा लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर चौराखास चंद्र भूषण प्रजापति ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में है। उस व्यक्ति ने पुलिस से मारपीट की थी। इसलिए पुलिस उन्हें थाने लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें