फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाल पकड़ कर महिला को ले गई पुलिस, वीडियो वायरल

Thu, 28 Nov 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बेदुपार मुस्तकील गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इस मामले से जुड़ा वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। आठ सेकंड के वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी एक महिला का बाल पकड़कर उसे खींचते हुए छत से नीचे उतार रहा है। एक पक्ष ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, पुलिस ने बाल पकड़ने के आरोप को निराधार बताया है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बेदुपार मुस्तकील निवासी सतीश निषाद का अपने पड़ोसी अमर निषाद के परिवार से जमीन का विवाद है। बीते दिनों एसडीएम के आदेश पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गांव पहुंची और भूमि की पैमाइश की। दोनों पक्ष संतुष्ट नहीं हुए। पीड़ित पक्ष के सतीश निषाद का आरोप है कि पुलिस दबाव बनाने लगी और घर में घुसकर मारपीट के बाद परिवार की महिलाओं समेत सात लोगों को थाने ले गई। वहां भी उन्हें मारा-पीटा और ककेस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इस मामले से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला को एक पुलिसकर्मी बाल पकड़कर खींचते हुए छत से नीचे ले जाता दिख रहा है। कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीओ अमित सक्सेना ने बताया कि बाल पकड़कर खींचने का आरोप निराधार है। यदि कोई पुलिसकर्मी धमका रहा है तो पीड़ित इसकी शिकायत करें। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें