फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कब्र से शव निकाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 13 Feb 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। बरात में शामिल होने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव वालों की मदद से घर वाले शव को आनन-फानन में दफना दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मृतक के भाई को हुई तो पुलिस को तहरीर देकर युवक की हत्या का आरोप लगाया और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मजिस्ट्रेट के आदेश पर बुधवार को शव को कब्र से निकाला गया है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव के टिकुलिया टोला निवासी मकसूद का 25 वर्षीय भाई शाहिद नौ फरवरी को गांव से गई बरवा पट्टी बारात में शामिल होने गया था। बरात में शामिल युवक को कुछ लोग अचेत अवस्था में लाकर देर रात उसे घर लाकर छोड़ गए। सुबह बिस्तर पर युवक मृत मिला। गांव के लोग सुबह पहुंचे और साजिश के तहत घर वालों को गुमराह कर आनन-फानन में शव को दफना दिया। इसकी जानकारी घर से बाहर रह रहे इसके भाई मकसूद को हुई तो वे घर पहुंचा और मामला जानकारी करने के बाद भाई की साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी और शव के पोस्टमार्टम कराने की मांग की। विशुनपुरा पुलिस ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने मजिस्ट्रेट को अनुमति के लिए पत्र लिखा।
विज्ञापन

बुधवार को मजिस्ट्रेट के अनुमति मिलने के बाद पडरौना के नायब तहसीलदार शैलेष कुमार सिंह, लेखपाल पवन कुमार वर्मा और स्थानीय पुलिस ने घर वालों की मौजूदगी में शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें