तरयासुजान। पुलिस ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चौपथिया निवासी सुनील राय पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत सुनील राय के पास से बोलेरो बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए बोलेरो को जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान अपराध निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, एसएसआई श्याम लाल निषाद, सुचित कुमार, सुधीर गोंड़, प्रियांशु यादव आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद