फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस ने की गैंगस्टर की कार्रवाई

Mon, 01 Apr 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। पुलिस ने दो पशु तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। फरवरी में एक कंटेनर में 28 पशुओं को बिहार ले जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया पशु तस्करी के मामले में गिरफ्तार बागपत जिले के नीरपड़ा निवासी सहाबु और मेरठ के मुहल्ला कुरैसियान शाहजहांपुर कलुआ संगठित रूप से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि पशु तस्करी के आरोपी गोवंशीय पशु को बिहार और अन्य राज्यों में ले जाकर गोकशी करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें