फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेची गई युवती को लाने के लिए हरियाणा गई पुलिस टीम

विज्ञापन
29 सितंबर को प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
- कॉल कर पुलिस युवती को पहुंचाने के लिए बना रही थी दबाव, नहीं सुन रहा था अधेड़
विज्ञापन

- कप्तानगंज इलाके के एक गांव की रहने वाली है युवती, नौकरी का झांसा देकर बेची गई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नौकरी का झांसा देकर हरियाणा में बेची गई युवती को लाने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। युवती को बेचने के बाद आरोपी महिलाओं ने एक अधेड़ से मंदिर में शादी भी करा दिया है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी महिलाएं फरार हो गई है। इनकी भी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

कप्तानगंज के एक गांव की रहने वाली युवती को नौकरी का झांसा देकर कुसुम और काजल अपने जाल में फंसा लिया। कप्तानगंज नगर में किराए के मकान में युवती को एक महीने तक साथ रखकर बिस्किट फैक्ट्री में नौकरी लगाने का झूठा आश्वासन देती रही। बीस दिन पूर्व उसे बेहोश कर हरियाणा लेेकर चली गई। वहां पर अधेड़ के हाथों उसे एक लाख में बेच दिया। साथ ही मंदिर में अधेड़ ने युवती के साथ शादी भी रचा ली। युवती वहां की एक महिला के मोबाइल से अपने मां के पास कॉल कर पूरी जानकारी दी, तो घर वाले परेशान हो गए। वहां पर अधेड़ के साथ हुई शादी की तस्वीर भी व्हाट्सएप पर युवती ने भेजी। तत्कालीन इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने दस दिन दौड़ाने के बाद भी कार्रवाई नहीं किए। हियुवा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह के पहल पर पुलिस ने कालज, कुसुम और कालज के मौसी पर पुलिस ने युवती को बेचने का केस दर्ज किया। युवती ने जिस नंबर से कॉल किया था। उस नंबर पर कप्तानगंज पुलिस ने कई बार कॉल कर युवती को पहुंचाने के लिए दबाव बनाया, लेकिन बात नहीं बनी। कप्तानगंज कस्बा चौकी इंचार्ज रविकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम युवती को लाने के लिए हरियाणा रवाना हुई है। अभी पुलिस के हाथ युवती नहीं लग सकी है। प्रभारी एसओ सूर्यभान यादव ने बताया कि युवती को लाने के लिए पुलसि टीम हरियाणा गई है। आरोपी महिलाओं की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें