फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बच्चों को साथ ले जाने वाले संदिग्ध को पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के बकौली कला गांव से पांच बच्चों को अपने साथ लेकर जाने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम बकौली कला दुर्गा मंदिर के पास से पांच छोटे बच्चों को अपने साथ एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर लेकर जाने लगा। बच्चे जब गांव के बाहर पहुंचे तो रोने लगे। बच्चों को रोता देख गांव के लोग पहुंचे और बच्चों को साथ लेकर जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में खुशबू पत्नी गुड्डू ने थाने में तहरीर देकर संदिग्ध के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
इंस्पेक्टर क्राइम रामेश्वर यादव ने कहा कि संदेह के आधार पर पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर पता चला कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। खुशबू व गांव के अन्य लोगों ने उसे छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। संदिग्ध व्यक्ति बस्ती के देईसांड गांव का निवासी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर महिला ने मंदिर के पुजारी पर लगाए आरोप भी वापस ले लिए। इस तरह मामले का पटाक्षेप हो गया। इससे पहले महिला ने कहा था कि गांव के मंदिर पर पुजारी के पास लोग झाड़-फूंक के लिए आते हैं। यह व्यक्ति भी वहां आया था। इसके बाद बच्चों को ले जाने लगा, जिसे गांव वालों ने रोक लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें