फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सात दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

Wed, 21 Aug 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली हनुमानगंज निवासी महातम 12 अगस्त की रात अपने घर बाइक से जाते समय सड़क किनारे गिरे मिले थे। परिजन जब सीएचसी लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती समय में पुलिस इसे दुर्घटना मानकर जांच कर रही थी। जब मृतक के बेटे ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस भी नए तरीके से जांच करने लगी। करीब सात दिन के बाद इस मामले में एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहुली सोमाली हनुमानगंज गांव के रहने वाले महातम चीनी मिल में कार्यरत फैक्ट्री प्रबंधक मानवेंद्र राय के यहां खेतीबारी का काम देखते थे। 12 अगस्त की रात अपने घर के लिए बाइक से निकले थे। मानवेंद्र राय के घर से महज 200 मीटर आगे ही वह लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिरे मिले थे। अगल-बगल के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर महातम का बेटा बबलू उनको बाइक से लेकर सीएचसी पहुंचा था। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट आने से मौत की पुष्टि हुई थी। इस मामले में मृतक के बेटे बबलू ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही रामदास ने धमकी दी थी। मृतक के बेटे ने संदेह जताया था कि रामदास ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या की है। पुलिस ने बबलू की तहरीर पर रामदास व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि रामदास अपने परिवार के साथ कहीं बाहर रहता है। इस संबंध में एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें