उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव तार विशुनपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके हिस्से की भूमि को जबरन कब्जा करने के लिए कुछ लोग मारपीट व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित दिवाकर पाठक ने तहरीर में बताया है कि पारिवारिक बंटवारा में कन्हैया पाठक का नाम भी दर्ज है। उन्होंने धोखाधड़ी करते हुए दूसरे के हिस्से की भूमि भी साजिदा खातून पत्नी जाकिर हुसैन निवासी दोघरा सेखवापट्टी के नाम रजिस्ट्री कर दी है। अब उनके हिस्से की भूमि पर जबरिया कब्जा जमाने के लिए यासीन अंसारी व महबूब अंसारी आदि गोलबंद हो गए हैं। मना करने पर मारपीट व जानमाल की धमकी दे रहे हैं। जबकि विवादित भूमि के संबंध में न्यायालय में मामला लंबित है। पुलिस ने तहरीर में आरोपित सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तुर्कपट्टी एसओ संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।