फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टेंट संचालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 02 May 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। टेंट हाउस संचालक के दरवाजे पर जहर खाने वाली देवरिया की महिला वेटर के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज से वेटर को डिस्चार्ज कर दिया। घटना के बाद से टेंट हाउस संचालक और इसके परिजन घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला वेटर ममता और कसया के अहिरौली राजा निवासी टेंट संचालक अभय एक दूसरे के करीबी थे। शादी समारोह में एक साथ ही जाते-आते थे, ममता का अभय के घर भी आना-जाना रहता था। तीन दिन पहले अभय की सगाई होने की जानकारी मिलने पर ममता उके घर पहुंची और जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। इसके बाद अभय और इसके घर वाले फरार हो गए। पुलिस ने महिला वेटर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई थी। इलाज के बाइ इसके तबीयत में सुधार हुई। महिला वेटर की बहन गीता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अभय के पास मजदूरी बाकी थी। वहीं मांगने गई थी। मजदूरी नहीं देने पर जहर खा ली। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला वेटर के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें