बनकटा बाजार। कटेया बिहार मार्ग स्थित बनकटा पुलिस चौकी के पास बुधवार की सुबह करीब नौ बजे सड़क पार करते समय 19 वर्षीय युवक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी फाजिलनगर भेजा। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोइलसवा बुर्जुग गांव के लवंगियाडीह निवासी प्रमोद कुमार बनकटा बाज़ार में मजदूरी करते थे। बुधवार की सुबह बनकटा पुलिस चौकी के पास सड़क पार कर रह थे। उसी दौरान सुबास चौक की तरफ से तेज रफ्तार आए ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।