फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान

Thu, 02 Apr 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के सूरजनगर में मंगलवार की रात चोरी हो गई। डायल 112 पुलिस ने घर में लगी सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरी गए आलू की बोरी, रसोई गैस सिलिंडर, बर्तन, साइकिल समेत अन्य सामान बरामद कर गृह स्वामी को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव के शिव गुप्ता के घर में मंगलवार की देर रात चोर आलू की बोरियां, रसोई गैस सिलिंडर, बर्तन, साइकिल आदि उठा ले गए। चोरी की जानकारी मिली तो परिवार के लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर में लगी सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरी का सारा सामान 24 घंटे के भीतर बरामद कर बुधवार को पीड़ित को सौंप दिया। थाना प्रभारी चंद्रभूषण प्रजाति ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। चोरी हुआ सामान बरामद कर पीड़ित को दे दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें