फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आधार कार्ड लेने पीड़ित महिला की ससुराल पहुंची पुलिस, लौटी खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस और ससुराल वालों से हुई कहासुनी, कोर्ट में बयान के लिए महिला के आधार कार्ड की थी जरूरत
विज्ञापन

-पत्नी ने पति समेत अन्य के खिलाफ छेड़खानी व अश्लील हरकत का दर्ज कराया था केस

संवाद न्यूज एजेंसी

पकवा इनार। कसया थाना क्षेत्र व नगरपालिका कुशीनगर के एक वार्ड में शुक्रवार की शाम पुलिस कोर्ट में एक महिला का बयान दर्ज कराने के लिए आधार कार्ड लेन उसकी साथ ससुराल पहुंची। जहां पुलिस और महिला के ससुराल वालों के बीच कहासुनी हुई। पुलिस ने महिला से घर के अंदर तलाश करवाई, लेकिन आधार कार्ड नहीं मिला। पुलिस बिना आधार कार्ड ही लौट गई।

पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने बीते दिनों उसके पति समेत अन्य पर छेड़खानी व अश्लील हरकत करने सहित अन्य धाराओं में केस पंजीकृत किया था। मामले में महिला के कोर्ट में बयान के लिए पुलिस ने शुक्रवार को बुलाया था, लेकिन उसके पास आधार कार्ड नहीं था। आधार कार्ड के लिए पुलिस उसकी ससुराल गई। जहां पुलिस का विरोध किया गया। पीड़ित महिला से घर में तलाश भी करवाई, लेकिन कार्ड मिला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह बघेल ने कहा कि मामला पुराना है। कोर्ट में बयान के लिए आधार की जरूरत है। इसलिए पुलिस पहुंची थी। अगर कोई अन्य आरोप लगाया जा रहा है, तो वह निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें