फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंजाब प्रांत तक फैले तस्करों की चौखट पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। पुलिस कप्तान के विवेचकों पर सख्ती और थानों में दर्ज कुख्यात तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई को लेकर पुलिस एक्शन में आई है। एसपी ने औचक थानों पर पहुंच कर डिजिटल डाटा और अपराध रजिस्टर में कुख्यात तस्करों का डाटा खंगाला है। एसपी ने थानाध्यक्षों को फरार तस्करों, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमों में सख्ती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी की सख्ती के बाद में फरार तस्करों को जिले के थानों की पुलिस दूसरे राज्यों में भी अब कुख्यात पशु तस्करों तक न केवल पहुंच रही है बल्कि नोटिस चस्पा कर हिदायत दी जा रही है। इसी से अब पता लग रहा है कि लगातार जिस तरह पश्चिमी यूपी और पंजाब, हरियाणा के तस्करों की जिले में सक्रियता और यहां के रास्ते बिहार में हो रही पशु तस्करी के संलिप्तता थी अब तस्करों का नेटवर्क तोड़ने के लिए पुलिस उनके चौखट तक पहुंच रही है।
पश्चिमी यूपी और पंजाब, हरियाणा और अन्य प्रांत के तस्करों का लगातार बढ़ता नेटवर्क पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा रही थी और कई बार तस्करों के दुस्साहस ने खाकी को परेशान किया। बिहार के दो जिलों से सटे होने के कारण कुशीनगर का भौगोलिक क्षेत्र मुफीद था। ऐसे में जब गोरखपुर पिपराइच में तस्करों के दुस्साहस के बाद युवक की मौत हुई और मामला डीजीपी कार्यालय तक पहुंचा तो पुलिस ने आधारभूत कमियों को दूर करने और पुलिस कप्तान से लेकर अन्य संवेदनशील थानों पर नई तैनाती देकर जिम्मेदारियां दी गई। लगातार डीआईजी रेंज पहुंचे और पुलिस कप्तान के साथ बैठक हुई और इसके बाद सीओ, थानाध्यक्षों के साथ बैठक में विवेचकों और गैंगस्टर पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर में पकड़े गए तस्करी के मामले की कड़ियां पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुरादाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर आदि जगहों से जुड़ी। कुछ मामलों में पंजाब और हरियाणा प्रांत के तस्कर भी थानों में गैंगस्टर हैं। इसी प्रक्रिया में तुर्कपट्टी थाने में फरार चल रहे गैंगस्टर के आरोपितों का सीधे पंजाब के एक बड़े गिरोह से कनेक्शन जुड़ने पर तुर्कपट्टी पुलिस पंजाब पहुंची और नोटिस चस्पा किया। नोटिस के बाद निर्धारित 30 के बाद कुर्की और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी। जिसके बाद अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट ने पंजाब के अमृतसर के रहने वाले अमरीक सिंह, सोन सिंह और जोर सिंह के घर की नियमानुसार कुर्की का आदेश चार दिसंबर को दिया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक यह महज तीन नाम हैं इसके अलावा भी पशु तस्करी में कई थानों ऐसे नेटवर्क लंबे समय से प्रदेशों के बीच पशुओं की अवैध आवाजाही कर रहा है। सीओ डाॅ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सर्किल के जो भी पशु तस्कर फरार चल रहे हैं, उनकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पंजाब के तस्करों के घर पुलिस नोटिस चस्पा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें