फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इसराफिल के हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस, जल्द होगा खुलासा

Wed, 12 Jun 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-कप्तानगंज कस्बा के सुभाष नगर में रविवार की रात घर में घुसकर गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला
विज्ञापन

-आरोपी सन्नी शर्मा को सोमवार को ही पुलिस ने कर लिया था गिरफ्तार, शेष आरोपियों तक पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज कस्बा के रेलवे क्राॅसिंग के समीप सुभाष नगर मोहल्ले में रविवार की आधी रात घर में घुसे पांच युवकों ने मोबाइल से वीडियो-फोटो डिलीट करने को लेकर बहस के बाद इसराफिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने में जुटी रही। सूत्रों की मानें तो पुलिस इसराफिल हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंच चुकी है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बा के रेलवे क्रासिंग के समीप सुभाष नगर निवासी जमीर के 22 वर्षीय पुत्र इसराफिल रविवार की रात अपने कमरे में सो रहा था। रात करीब 11.45 बजे घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे पांच युवक इसराफिल के मोबाइल फोन से वीडियो-फोटो हटाने को लेकर कहासुनी करने लगे। बगल के कमरे में सो रही इसराफिल की मां जब तक वहां पहुंचती, तब तक एक युवक ने इसराफिल के सिर पर असलहा सटाकर गोली मार दी। इससे इसराफिल की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ एसओ राजकुमार बरवार मौके पर पहुंच गए। शुरुआती छानबीन में ही प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की बात उजागर हुई। अगले दिन सोमवार की सुबह एसपी धवल जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रकरण की जानकारी ली। मृतक इसराफिल की बहन के अनुसार बताए गए एक नामजद आरोपी सन्नी शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सूत्रों की मानें तो पुलिस की पूछताछ में आरोपी सन्नी ने साथियों का नाम बताया है। उन तक पुलिस पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस बुधवार को इस मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें