फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दावत रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, महिला समेत पांच हिरासत में

Thu, 23 Jul 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। अहिरौली थाना क्षेत्र के पंद्रह मिल चौराहा स्थित दावत रेस्टोरेंट पर बुधवार को पुलिस की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
विज्ञापन


अहिरौली थाना प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा ने बताया कि पुलिस को रेस्टोरेंट में मारपीट और विवाद की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब तक की जांच में किसी प्रकार की अनैतिक गतिविधि से संबंधित कोई तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रेस्टोरेंट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

सात जुलाई की कार्रवाई के बाद फिर चर्चा में आया रेस्टोरेंट
सुकरौली। दावत रेस्टोरेंट कुछ दिन पहले पुलिस की छापेमारी के बाद सुर्खियों में आया था। उस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट में दबिश देकर कुछ महिला और पुरुषों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने कई लोगों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिए थे। कार्रवाई के समय कुछ महिलाओं ने हंगामा करते हुए कहा था कि वे केवल खाना खाने आई थीं और उन्हें बेवजह रोका गया। उस घटना के बाद क्षेत्र में रेस्टोरेंट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई थीं। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा होती रही कि यहां अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं। हालांकि इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई थी। बुधवार की कार्रवाई के बाद एक बार फिर रेस्टोरेंट चर्चा के केंद्र में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें