फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने ही किया था संदीप का अपहरण

विज्ञापन
थाना कोतवाली हाटा क्षेत्र के युवक का अपहरण कर फिरौती मागने वालो को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेंजा जेल - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
दोस्तों ने ही किया था संदीप का अपहरण
विज्ञापन

- 17 जून को जन्मदिन पार्टी में चलने के बहाने ले गए थे घर से
- अपहरण के साजिशकर्ता पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। हाटा नगर के वार्ड नंबर-25 इंदिरा नगर निवासी युवक का अपहरण उसके दोस्तों ने ही मिलकर किया था। इस वारदात में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। अपहरण के साजिशकर्ता पांचवें आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उस पर 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।
एसपी सचिंद्र पटेल ने शनिवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में इस अपहरण का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि 17 जून को हाटा के संदीप गुप्ता पुत्र नारद गुप्ता का उसके कुछ दोस्तों ने जन्मदिन पार्टी में ले जानेे के बहाने अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने युवक के मोबाइल नंबर तथा अन्य नंबरों से फोन कर उसके परिजनों को फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। 18 जून को युवक के पिता ने हाटा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह और सीओ कसया पीयूषकांत राय की देखरेख में हाटा कोतवाली, तुर्कपट्टी और विशुनपुरा थाना सहित स्वॉट व सर्विलांस टीम गठित कर अपहरणकर्ताओं को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया था। पुलिस ने अपहृत युवक को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव से सकुशल मुक्त कराने के साथ चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनका नाम मनीष प्रजापति निवासी मोहनपट्टी, थाना मेहुआडीह जनपद देवरिया, कल्याण सिंह उर्फ डॉक्टर और नागेंद्र सिंह निवासी लौहझार थाना अहिरौली बाजार कुशीनगर तथा अखिलेश कुशवाहा निवासी ग्राम अंध्या थाना कसया जनपद कुशीनगर वर्तमान पता सब्जी मंडी हाटा है। इनके पास से मोबाइल, एटीएम कार्ड, बाइक और कुछ नकद रुपये बरामद हुए हैं। इनका आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता नीरज सिंह के गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। उस पर 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।
00000
ऐसे रची साजिश
एसपी का कहना है कि गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं ने पूछताछ में बताया है कि मनीष प्रजापति व नीरज सिंह एक वर्ष पूर्व संदीप के घर में किराए का कमरा लेकर रहते थे। संदीप और उसके पिता से ये अपराधी पहले ही परिचित थे। वर्ष 2020 में मनीष प्रजापति और नीरज सिंह ने जय मां दुर्गा एकेडमी के नाम से झांगा में एक स्कूल की शुरुआत की थी, लेकिन कोरोना की वजह से अध्यापन कार्य बंद हो गया था और इन्हें रुपये की आवश्यकता थी। नीरज सिंह व मनीष प्रजापति को पूरा विश्वास था कि यदि संदीप का अपहरण कर लेते हैं और फिरौती के रूप में 20 से 30 लाख रुपये मांग लें तो 4-5 लाख रुपये दे ही देंगे। पुलिस को भी नहीं बताएंगे। इसलिए संदीप का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

00000
अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
एसपी ने बताया कि इस अपहरण में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हाटा के कोतवाल जयप्रकाश पाठक, तुर्कपट्टी के एसओ आनंद गुप्ता, विशुनपुरा थाने के एसओ संजय कुमार, स्वॉट टीम के हेड कांस्टेबल मुबारक अली खां, अशोक सिंह, कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह, सचिन, सर्विलांस टीम के सुशील कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक, शिवानंद सिंह, चंद्रभान वर्मा शामिल थे। एसपी ने बताया कि इस घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को जनपद स्तर से 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें