फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबके सहयोग से सुधरेगा समाज, बदलेंगे हालात : जिला कमांडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबके सहयोग से सुधरेगा समाज, बदलेंगे हालात : जिला कमांडेंट
विज्ञापन

पडरौना। महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाले तमाम अपराध ऐसे हैं, जिन पर नियंत्रण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। जब तक लोग अपराध का प्रतिकार करना नहीं सीखेंगे तब तक हालात नहीं बदलेंगे। पुलिस को घटनाओं की सूचना जितनी तेजी से मिलती है, उस पर कार्रवाई भी उसी तेजी से होती है। अमर उजाला का यह अभियान सामाजिक बदलाव का आधार बनेगा।
ये बातें जिला कमांडेंट होमगार्ड अमित कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इसमें 80 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। जिला कमांडेंट होमगार्ड ने कहा कि महिला और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस और सरकार पूरी तरह गंभीर है। किसी भी अनहोनी की की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के इंस्पेक्टर मोहम्मद राशिद खान ने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए पुलिस के तरफ से किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए आपात काल में सहायता और पुलिस से संपर्क करने के लिए जारी टोल फ्री नंबर 112 व 1090 आदि की जानकारी दी। अंत में कालेज के प्रधानाचार्य मेजर जगमोहन तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान सुरेंद्र सिंह, कृष्णमोहन सिंह, जय सिंह, संजीव कुमार सिंह, डॉ. विजय लाल श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, शंकर शरण दूबे, डॉ. आलोक शुक्ला, रमेश सिंह, मृगेंद्र राघव राव, चंद्रशेखर दीक्षित, आदित्य कुशवाहा, मोहम्मद रईश, आफताब आलम, रवि चौहान, अशोक पांडेय, लालसा शुक्ला, सुभाष मिश्र, आनंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
छात्राएं बोलीं- जागरूकता से अपराध में आएगी कमी
कॉलेज की छात्रा सामिया खातून ने कहा कि कानून की जानकारी नहीं होने के चलते ही आज भी लड़कियां व महिलाएं अपने प्रति होने वाले अपराधों को सहन करती रहती हैं। जागरूकता से इस तरह के मामलों में कमी आएगी। आशिया खातून ने कहा कि सरकार और पुलिस विभाग के अलावा अब सामाजिक संगठन भी महिलाओं को जागरूक करने के लिए आगे आ रहे हैं। यह परिवर्तन सुखद है। इस तरह के आयोजन से छात्राएं निर्भीक हो रही हैं।
ज्योति पटेल ने कहा कि अपने बीच पुलिस अफसरों की मौजूदगी भर से ही सुरक्षा का अहसास होने लगा है। अफसरों से मिली जानकारी से आत्मविश्वास बढ़ा है। अब लोग महिलाओं के प्रति जागरूक हो रहे हैं, यह अच्छी बात है।
विज्ञापन

शिवांगी कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अभी बहुत जागरूकता की जरूरत है। अब भी तमाम लड़कियां व महिलाएं अपने प्रति होने वाले अपराध को उजागर करने में संकोच करती हैं, जिससे उन्हें लंबे समय तक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें