फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुुजर्ग से ठगी के मामले में पुलिस ने बैंक में की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- ठगी के शिकार बुजुर्ग ने नहीं दी पुलिस को तहरीर, 20 हजार रुपये की हुई थी ठगी
विज्ञापन



मंसाछापर। जटहां बाजार के घूरछपरा गांव के एक बुजुर्ग से बुधवार की दोपहर में 20 हजार रुपये ठगी के मामले में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तक पीड़ित ने तहरीर नहीं दी। हालांकि, ठगों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बैंक से लेकर अन्य संभावित स्थानों पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


घूरछपरा गांव के केश्वर कुशवाहा बुधवार को करीब दो बजे बड़ौदा यूपी बैंक की जटहां बाजार शाखा से 20 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर वापस जा रहे थे। जटहां बाजार से बाहर बाइक सवार दो युवक रोके और कहा कि आपके खाते में रुपया आया है। आप 20 हजार दीजिए और बैंक से चलकर वह रुपया निकाल लीजिए। बुजुर्ग उनके झांसे में आ गया और 20 हजार रुपया दे दिया। आरोपी युवकों ने आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराने के लिए अपने पास से 50 रुपये भी दिए। बुजुर्ग जब बाजार से फोटो काॅपी कराकर वापस उस जगह पार आया तो बाइक सवार भाग चुके थे। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस पीड़ित के घर भी गई थी। पुलिस का कहना है पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दिया है। अगर तहरीर देता है, तो केस दर्ज की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें